{"_id":"69aaf2a06add5942d10faf36","slug":"video-meeruts-vanshika-bhagat-cracks-civil-services-exam-with-ai-assisted-smart-preparation-2026-03-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"Meerut: एआई की मदद से वंशिका भगत ने पास की सिविल सेवा परीक्षा, हासिल की 809वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: एआई की मदद से वंशिका भगत ने पास की सिविल सेवा परीक्षा, हासिल की 809वीं रैंक
एआई ने सिविल सर्विसेज की मुख्य परीक्षा से लेकर इंटरव्यू तक में मेरी मदद की है। यह कहना है 809 रैंक लाने वाली वंशिका भगत का। गंगानगर गंगासागर कॉलोनी निवासी 24 साल की वंशिका भगत ने सेल्फ स्टडी से अपने तीसरे प्रयास में स्मार्ट तैयारी कर 809 रैंक हासिल की। वह कामयाबी का श्रेय माता-पिता को देती हैं। पिता वीके भगत एनएएस कॉलेज में मैथ्स के प्रोफेसर और मां सीमा गौतम प्राइमरी विद्यालय में शिक्षिका हैं। वह अभ्यार्थियों को योजना के तहत नियमित पढ़ाई करने और खुद के स्वास्थ्य की देखभाल करने की टिप्स देती हैं। उन्होंने बताया कि आर्टिफिसियल इंटेलीजेंस ने किस तरह मुख्य परीक्षा से लेकर इंटरव्यू तक में उनकी मदद की। वंशिका भगत ने 2017 में केएल इंटरनेशनल से हाईस्कूल और 2019 में इंटरमीडिएट परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर तीसरे और जिले में टॉपर रहीं। मिरिंडा हाउस कॉलेज दिल्ली से पॉलीटिकल साइंस में बीए ऑनर्स किया। 2022 से सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू की। बड़े भाई आर्यन भगत ने आईआईटी गोवा से इंजीनियरिंग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।