सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Farmers will question the Chief Minister during his visit to Tarn Taran, Pandher announced.

तरनतारन दौरे के दौरान मुख्यमंत्री से सवाल पूछेंगे किसान, पंधेर का ऐलान

Nivedita Nivedita
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:49 AM IST
Farmers will question the Chief Minister during his visit to Tarn Taran, Pandher announced.
किसान संगठनों ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के तरनतारन दौरे को लेकर अपनी मांगें उठाने का ऐलान किया है। किसान मजदूर संघर्ष समिति पंजाब के नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान बड़ी संख्या में किसान एकत्र होकर शांतिपूर्ण ढंग से उनसे सवाल पूछेंगे और अपनी मांगें उनके सामने रखेंगे। मीडिया से बातचीत में पंधेर ने कहा कि शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान मोर्चे के दौरान हुई कार्रवाई को लेकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में कार्रवाई की गई थी। पंधेर ने कहा कि मोर्चे के दौरान हुए नुकसान के लिए करीब 3 करोड़ 77 लाख रुपये मुआवजे की मांग की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों के परिवारों और घायल हुए लोगों को भी उचित मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसके साथ ही किसान आंदोलनों के दौरान चाहे दिल्ली मोर्चा हो या पंजाब में रेल रोको आंदोलन, किसानों पर दर्ज किए गए पुलिस केस अब तक वापस नहीं लिए गए हैं। उन्होंने इन सभी मामलों को वापस लेने की मांग की। पंधेर ने कहा कि पराली जलाने के मामलों में किसानों पर दर्ज केसों को भी रद्द किया जाना चाहिए। इसके अलावा बाढ़ के दौरान नुकसान झेलने वाले कई किसानों को अभी तक पूरा मुआवजा नहीं मिला है, जिसे जल्द जारी किया जाना चाहिए। उन्होंने पंजाब विधानसभा के चल रहे बजट सत्र पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेल के क्षेत्र में बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात अलग हैं। आज भी किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं और मंडियों में फसलों का उचित दाम नहीं मिल रहा। किसान नेता ने कहा कि आने वाले समय में जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब दौरे पर आएंगे तो किसान अपनी मांगों को लेकर उनके सामने भी आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे बीज एक्ट, बिजली संशोधन विधेयक और लेबर कोड के खिलाफ भी किसान विरोध दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: 5वें प्रयास में शुभम ने यूपीएससी किया क्रैक

07 Mar 2026

Jollygrant: लॉ यूनिवर्सिटी की मांग को लेकर रानीपोखरी में ग्रामीणों और कांग्रेसियों ने किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ

06 Mar 2026

सीतापुर: छठें प्रयास में शिक्षिका के पुत्र अबुजर अंसारी को मिली सफलता, अमर उजाला के साथ विशेष बातचीत

06 Mar 2026

आखिरकार आ गया बड़ा दिन...कल JDU ज्वाइन करेंगे Nishant Kumar , मीटिंग में हुआ एलान!

06 Mar 2026

Nitish-JDU नेताओं की मीटिंग खत्म, CM बोले- 'राज्यसभा जाऊंगा'...जानें बंद कमरे में क्या-क्या हुआ?

06 Mar 2026
विज्ञापन

UPSC में आई चौथी रैंक, Raghav ने Amar Ujala को बताया अपना 'सक्सेस मंत्र'

06 Mar 2026

Bihar News: दिनभर चली गोलियों की गूंज, सुबह युवक को मारी गोली, शाम को प्रतिशोध में किशोर पर फायरिंग

06 Mar 2026
विज्ञापन

बिना कोचिंग पढ़े रचा इतिहास UPSC में इस्तित्व का कमाल! 50वां स्थान प्राप्त कर गाड़े झंडे

06 Mar 2026

एचबीएसई 12वीं की परीक्षा: फरीदाबाद के छात्रों ने साझा किए इतिहास और जीव विज्ञान के पेपर के अनुभव

06 Mar 2026

हाथरस में हरिआई अस्पताल की जमीन कराई कब्जा मुक्त, जेसीबी से तोड़ा निर्माण

06 Mar 2026

अलीगढ के माथुरा रोड स्थित हाजीपुर चौहट्टा पर महाकाल मंदिर का भूमि पूजन

06 Mar 2026

Video: लोक गायकों के नाम रही बुशहर कार्निवल की सांस्कृतिक संध्या

06 Mar 2026

VIDEO: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर काशी विश्वनाथ धाम में महिलाओं को विशेष दर्शन की मिलेगी सुविधा

06 Mar 2026

Rudraprayag: प्रहरी पड़ाव अभियान के तहत फेगू गांव में लगी रात्रि चौपाल

06 Mar 2026

बाराबंकी: जमीन विवाद में अधिवक्ता को गोली मारकर घायल किया गया, मौके पर पहुंची पुलिस

06 Mar 2026

बहराइच: गांव में तेंदुए ने घर में घुसकर बालक को बनाया निवाला, नाराज ग्रामीणों ने जाम की रोड

06 Mar 2026

फरीदाबाद: स्वास्थ्य मंत्री के आगमन की आहट से जिला अस्पताल में बढ़ी हलचल

06 Mar 2026

फरीदाबाद में जनगणना 2027 के लिए अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

06 Mar 2026

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस ने की डिजिटल सहेली की स्थापना, 24 घंटे महिला पुलिसकर्मियों की टीम रहेगी तैनात

06 Mar 2026

नूंह पुलिस को बड़ी सफलता, करोड़ों की ज्वेलरी चोरी मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार

06 Mar 2026

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के आरक्षण टिकट काउंटर हॉल में आवारा कुत्तों का आतंक

06 Mar 2026

Chamoli: तोलियों और उमासैण में नहीं सड़क, पैदल चढ़ाई पार कर डंडी में बीमार को पहुंचा रहे हैं अस्पताल

06 Mar 2026

Chamoli: रात्रि प्रवास के लिए सेम डुंगरा पहुंची माता अनसूया की रथ यात्रा, दर्शन को उमड़े भक्त

06 Mar 2026

Meerut: एआई की मदद से वंशिका भगत ने पास की सिविल सेवा परीक्षा, हासिल की 809वीं रैंक

06 Mar 2026

हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों की प्रतिभा ने जीता सबका दिल

06 Mar 2026

कारोबारी संदीप बंसल से रॉयल बिश्नोई गैंग के नाम पर 25 लाख की मांगी रंगदारी

06 Mar 2026

VIDEO: 'देश में जिसको रहना है वंदे मातरम कहना होगा', काशी में बोले डिप्टी सीएम

06 Mar 2026

Rudraprayag: खाड़ी देशों में फंसे लोगों की सूचना देने को हेल्पलाइन जारी

06 Mar 2026

Rudraprayag: विजयनगर में गदेरे पर कॉजवे निर्माण से लगा लंबा जाम

06 Mar 2026

नवजात के नामकरण पर विवाद, पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा

06 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed