{"_id":"69abc5b0ee222368f00e2512","slug":"video-cleaning-and-washing-of-gold-in-sri-harmandir-sahib-begins-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्री हरिमंदिर साहिब में लगे सोने की साफ-सफाई और धुलाई की सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री हरिमंदिर साहिब में लगे सोने की साफ-सफाई और धुलाई की सेवा शुरू
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की देखरेख में श्री हरिमंदिर साहिब में लगे सोने की धुलाई और सफाई का कार्य शुरू हो गया है। यह सेवा गुरु नानक निश्काम सेवक जत्था, बर्मिंघम (यूके) के प्रमुख भाई महिंदर सिंह की अगुवाई में की जा रही है। इस सेवा के लिए यूके से लगभग 50 से अधिक सेवादारों का जत्था अमृतसर पहुंचा है।
सेवादारों ने बताया कि सोने की सफाई के लिए किसी भी प्रकार के रसायन या केमिकल का उपयोग नहीं किया जाता। सोने की चमक बनाए रखने के लिए रीठे को उबालकर उसके पानी और नींबू के रस के प्राकृतिक मिश्रण से सोने के पतरे साफ किए जाते हैं, ताकि सोने को कोई नुकसान न पहुंचे।
यह सेवा करीब 10 से 12 दिनों तक लगातार चलेगी। इस दौरान मुख्य गुंबद के साथ-साथ आसपास के छोटे गुंबदों और गुरुद्वारा श्री अटल राय साहिब में लगे सोने की भी सफाई की जाएगी।
इस मौके पर हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि बारिश और पर्यावरण प्रदूषण के कारण समय के साथ सोने की प्राकृतिक चमक कम हो जाती है, इसलिए समय-समय पर इसकी सफाई जरूरी होती है। उन्होंने निश्काम सेवक जत्थे द्वारा निभाई जा रही सेवा की सराहना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।