Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Rang Utsav program was celebrated in Jhansi Sangh office, Legislative Council Chairman and Cabinet Minister were present.
{"_id":"69abb21c09e5a58ac50a4cbc","slug":"video-rang-utsav-program-was-celebrated-in-jhansi-sangh-office-legislative-council-chairman-and-cabinet-minister-were-present-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी संघ कार्यालय में मनाया गया रंग उत्सव कार्यक्रम, मौजूद रहे विधान परिषद सभापित व कैबिनेट मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी संघ कार्यालय में मनाया गया रंग उत्सव कार्यक्रम, मौजूद रहे विधान परिषद सभापित व कैबिनेट मंत्री
झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:35 AM IST
Link Copied
होली के उपलक्ष्य में झोकनबाग स्थित संघ कार्यालय में रंग उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास और पारंपरिक ढंग से मनाया गया। फाग की चौकड़ियों, हरि नाम संकीर्तन की स्वर लहरियों से पूरा परिसर भक्तिमय होकर गूंज उठा। कवियों ने संघ पर भी विश्लेषण करने वाली कविता का पाठ करते हुए कहा- जाति पंथ को खंडित कर जो धर्म विचारक बनता है, संत रूपी होता है जो संघ प्रचारक बनता है। पारंपरिक गीतों और भजनों के साथ रंग उत्सव मनाया गया। एक-दूसरे को फूल अर्पित कर होली की शुभकामनाएं दी गईं। फूलों की होली ने कार्यक्रम को विशेष आकर्षण प्रदान किया। इस्कॉन मंदिर से आए ब्रजभूमिदास और उनके सहयोगियों ने हरिनाम संकीर्तन कर सबको आनंदित किया। वहीं कवियों ने काव्यपाठ कर सबका मन मोह लिया। कवि संजीव दुबे, अर्जुन सिंह चांद समेत उरई से आए युवा कवि शिवा शुक्ला ने देशभक्ति और संघ पर काव्यपाठ कर पूरे कार्यालय का माहौल देशभक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम में विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, विभाग संघचालक शिवकुमार भार्गव, सह महानगर संघचालक जयसिंह सेंगर, विभाग प्रचारक मनोज, प्रांत घुमंतू कार्य प्रमुख अरुण, विभाग कार्यवाह चौधरी धर्मेंद्र सिंह, महानगर कार्यवाह मुकुल, मेयर बिहारी लाल आर्य, विधायक राजीव सिंह पारीछा, विधायक जवाहर राजपूत, रामनरेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।