{"_id":"69abc5df0a083501c904a523","slug":"video-hariom-and-sanjanas-handicrafts-were-appreciated-at-the-msme-exhibition-in-hisar-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में एमएसएमई की प्रदर्शनी में हरिओम व संजना की हस्तशिल्प कला आई पसंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में एमएसएमई की प्रदर्शनी में हरिओम व संजना की हस्तशिल्प कला आई पसंद
एमएसएमई की प्रदर्शनी में भिवानी के हरिओम व हिसार की संजना की हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी में बेहद पसंद की गई। प्रदर्शनी कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि श्री श्निवास गोयल को भी उनके द्वारा तैयार की गई हस्तशिल्प वस्तुएं काफी पसंद आई। मुख्य अतिथि ने श्री निवासी गोयल ने संजना से हस्तशिल्प से तैयार की गई फ्लोवर गिफ्ट आईटी खरीदें।
प्रदर्शनी में पहुंचे भिवानी जिले के गांव जमालपुर निवासी हरिओम ने इक्को फ्रेंडली गिरफ्त मुख्य अतिथि को भेंट किया। हिसार प्रदर्शनी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से हस्तशिल्प कलाकारों ने अपने द्वारा तैयार वस्तुओं की स्टाल लगाई व उनकी प्रदर्शनी की।
अग्रसेन भवन नजदीक ग्रीन स्क्वायर मार्किट में एमएसएमई मंत्रालय, भिवानी शाखा की तरफ से प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए तीन दिवसीय प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया जा रहा है। एमएसएमई-विकास कार्यालय भिवानी की सहायक निदेशक रचना त्रिपाठी की देखरेख में शुक्रवार से शुरू किया गया प्रदर्शनी मेला 8 मार्च तक चलेगा। मुख्य अतिथि व्यापारी कल्याण बोर्ड हिसार के वाइस चेयरमैन श्री श्रीनिवास गोयल, संजीव चावला, अपर विकास आयुक्त, करनाल दीप प्रज्ज्वलित कर मेले का शुभारम्भ किया। प्रदर्शनी में भिवानी, हिसार, करनाल, फतेहाबाद से सहित कुल 50 हस्तशिल्प कलाकारों ने अपनी स्टाल लगाई। मुख्य अतिथि श्रीनिवास गोयल ने कहा कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य पारम्परिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को एक सशक्त मंच प्रदान करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।