{"_id":"69ac168179717ef200028e61","slug":"video-fru-started-in-chc-badakhalsa-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: सीएचसी बढ़खालसा में एफआरयू शुरू, ऑपरेशन से हुई दो डिलिवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: सीएचसी बढ़खालसा में एफआरयू शुरू, ऑपरेशन से हुई दो डिलिवरी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बढ़खालसा में शनिवार को फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) की शुरुआत कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आपरेशन थियेटर के शुरू होते ही दो सी-सेक्शन भी अंजाम दिया गया। गांव लिवान निवासी साफिया ने बच्ची को जन्म दिया, यह उनकी दूसरी डिलिवरी रही। वहीं गांव राई से आई आरती ने भी एक बच्ची को जन्म दिया। जिला नागरिक अस्पताल से गायनोकॉलोजिस्ट डाॅ. श्रुति, डॉ. प्रवीन ढोचक, डॉ. अंजलि मलिक, डॉ. एकता शर्मा व डॉ. नीतिश ने इस सी-सेक्शन को अंजाम दिया।
एफआरयू की संख्या बढ़कर अब चार हुई
विधानसभा में 2 मार्च को पेश किए गए बजट के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बढ़खालसा सीएचसी में एफआरयू चालू करने की घोषणा की थी। अब शनिवार को विभाग की ओर से ऑपरेशन थियेटर को अपग्रेड करते हुए एफआरयू चालू कर दिया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. चितवन की देखरेख में सी-सेक्शन को चालू कर दिया गया। टीम ने सीनियर नर्सिंग आफिसर संतोष, नर्सिंग ऑफिसर अंजू, करिश्मा, सीनियर ओटी तकनीशियन सतेंद्र खत्री व हरीश के साथ मिलकर सी-सेक्शन को अंजाम दिया।
सीएचसी बढ़खालसा में एफआरयू में शनिवार को पहली बार सी-सेक्शन किए गए। अब भविष्य में सिजेरियन के लिए गर्भवती को रेफर करने की जरूरत नहीं होगी। सीएचसी में एफआरयू शुरू होगा स्वास्थ्य सेवाओं से बेहतर सुधार हहै। इससे मातृ व शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकेगा। -डाॅ. ज्याेत्सना, सिविल सर्जन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।