{"_id":"69ac5ed9e25bc09cae01bdc7","slug":"video-teachers-took-out-a-torchlight-procession-in-bareilly-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस, टीईटी की अनिवार्यता का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस, टीईटी की अनिवार्यता का किया विरोध
Mukesh Kumar
Updated Sat, 07 Mar 2026 10:52 PM IST
Link Copied
बरेली के परिषदीय विद्यालयों में वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता किए जाने के विरोध में यूटा (यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन) ने शनिवार को शील चौराहे से मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए फैसला वापस लेने की मांग की।
यूटा के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौर की उपस्थिति और जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में शील चौराहा, राजेंद्र नगर से शुरू हुआ जुलूस सलेक्शन प्वाइंट पहुंचकर संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अनुभव का कोई विकल्प नहीं होता। जिन शिक्षकों ने दशकों तक अपना जीवन बेसिक शिक्षा को संवारने में लगा दिया, आज उनकी योग्यता को किसी परीक्षा की कसौटी पर कसना उनके साथ मजाक है।
यूटा ने शासन से पुरजोर मांग की है कि पुराने शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से तत्काल मुक्त किया जाए, अन्यथा यह आंदोलन और उग्र रूप लेगा। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ और महिला शिक्षक संघ समेत कई संगठनों ने एकजुटता दिखाई। जुलूस में विनोद शर्मा, केसी पटेल, जितेंद्र पाल सिंह, तेजपाल मौर्य, हरीश बाबू, हेमंत कुमार, राज पल्याल, डॉ. योगेश शर्मा, सत्येंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।