{"_id":"69ac0b023844acf9d90cf86a","slug":"video-naini-mahila-jagriti-sanstha-organized-holi-milan-celebration-at-maa-naina-devi-temple-dharamshala-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"Nainital: नैनी महिला जागृति संस्था ने मां नयना देवी मंदिर धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital: नैनी महिला जागृति संस्था ने मां नयना देवी मंदिर धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन
गायत्री जोशी
Updated Sat, 07 Mar 2026 04:54 PM IST
Link Copied
नैनीताल में नैनी महिला जागृति संस्था ने मां नयना देवी मंदिर धर्मशाला में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें 10 महिला होलियारों की टीमों ने प्रतिभाग किया। साथ ही विमला तिवारी, मंजू डालाकोटी और आरती कोहली को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सरिता आर्या ने दीप जलाकर किया। जिसके बाद महिला होलियारों ने विभिन्न सांस्कृतिक गीत प्रस्तुत किए। महिलाओं की ओर से आओ गजराज खेले होली..., माया की होली खेले आज..., होली खेल रहे नंद लाला..., आदि गीतों मेें महिलाओं ने जमकर ठुमके लगाए। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष मंजू रौतेला, विनीता पांडे, आभा साह, सुमन साह, कुसुम, लता सनवाल, भावना रावत आदि मौजूद रहे। इधर मां नयना देवी मंदिर के दशावतार प्रांगण में टीके की होली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर होली के विभिन्न रागों में गायन प्रस्तुत किया गया। होल्यारों ने नंद गांव बरसाने गई..., तोरे कान्हा ने लूट लई..., शिव शंकर को ध्यान..., आदि होली गीतों का गायन हुआ। इस मौके पर राजीव लोचन साह, जहूर आलम, सतीश पांडे, अजय कुमार, रक्षित साह, नवीन बेगाना, अमन महाजन आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।