{"_id":"69ac0b42b3839a5edf0af9ce","slug":"video-congress-protests-against-rising-cooking-gas-prices-burns-government-effigy-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार का पुतला फूंका
गायत्री जोशी
Updated Sat, 07 Mar 2026 04:55 PM IST
Link Copied
रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नगर के चौघानपाटा में केंद्र सरकार का पुतला फूंक विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आज आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और इसका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ रहा है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि एक ओर जहां जनता महंगाई से त्रस्त है, वहीं केंद्र सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। कांग्रेस पार्टी आम जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। यदि गैस के दामों में बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर और बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। पुतला दहन कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष संजू सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद वैष्णव, नारायण पांडेय, आनंद सिंह बगड़वाल, तारा साह, दीप डांगी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश भाकुनी, गोपाल चौहान, मनोज जोशी, गोविंद मेहरा, महिपाल राजपूत, शरद साह, दीपा साह, श्याम सिंह चौहान, पार्षद मुकेश कुमार, वैभव पांडेय, मनोज बिष्ट, दानिश खान, गोपाल भगत, कार्तिक साह आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।