Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Opposition to running narrow gauge trains from Dalhousie Road in Pathankot
{"_id":"69ac086f148a7b9a420e70a0","slug":"video-opposition-to-running-narrow-gauge-trains-from-dalhousie-road-in-pathankot-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"पठानकोट में नैरोगेज ट्रेनें डलहौजी रोड से चलाने का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट में नैरोगेज ट्रेनें डलहौजी रोड से चलाने का विरोध
नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन की शाखा पठानकोट ने स्टेशन परिसर में शाखा अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में गेट मीटिंग आयोजित कर नैरोगेज सेक्शन को डलहौजी रोड शिफ्ट करने के फैसले का विरोध जताया। बैठक का संचालन शाखा सचिव लखबीर सिंह ने किया।
यूनियन नेताओं ने कहा कि ट्रेन संचालन को सुचारू बनाए रखने के लिए पहले स्टाफ की कमी को पूरा किया जाना चाहिए। मंडल सचिव शिव दत्त ने कहा कि प्रशासन ने नैरोगेज गाड़ियों को चलाने का आदेश तो जारी कर दिया है लेकिन कर्मचारियों की कमी दूर नहीं की गई, जिससे ट्रैफिक स्टाफ को परेशानी होगी और संचालन भी प्रभावित होगा।
उन्होंने कहा कि ब्रॉडगेज और नैरोगेज संचालन में काफी अंतर है, इसलिए बिना तैयारी के संचालन को डलहौजी रोड शिफ्ट करना उचित नहीं है। यूनियन ने मांग की कि गाड़ियों का संचालन पहले की तरह पठानकोट से ही किया जाए।
बैठक में सुझाव दिया गया कि इंटरलॉकिंग गेट सिग्नल लगाए जाएं ताकि गाड़ी दो मिनट रुककर गुजर सके और फाटक लंबे समय तक बंद न रहें। इस मौके पर अश्वनी कुमार, राज कुमार, रोहित शर्मा सहित अन्य सदस्यों ने भी प्रशासन की कार्यप्रणाली की आलोचना करते हुए गाड़ियों का संचालन पठानकोट से ही करने की मांग दोहराई।
फोटो: 04 -नॉर्दर्न रेलवे मेंस यूनियन शाखा पठानकोट सदस्य राेष जताते हुए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।