{"_id":"69ac5b6de47d3f0a8305e9a1","slug":"video-congress-workers-protested-against-the-increase-in-gas-cylinder-prices-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर के दाम में वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर के दाम में वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
घरेलू और कामर्शियल गैस सिलिंडरों के दाम में वृद्धि के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को मिश्रा कॉलोनी गांधी चौक स्थल पर हाथ में सिलिंडर लेकर प्रदर्शन किया। केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा इससे आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ेगा और महंगाई चरम पर पहुंचेगी। ऐसे में मूल्य वृद्धि तत्काल वापस ली जाए।
प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने कहा कि मोदी सरकार ने पूरी तरह से अमेरिका के सामने समर्पण कर दिया है। आज अमेरिका हमें निर्देश दे रहा है कि हमें किससे तेल खरीदना है और किससे नहीं। अमेरिका की ओर से ईरान पर थोपे गए युद्ध का असर अब भारत पर पड़ रहा है, जिसके कारण घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में सरकार ने 60 रुपये और कामर्शियल पर 115 रुपये की वृद्धि कर दी है। इसका असर आम आदमी के जीवन यापन पर पड़ेगा। सरकार की असफल विदेश नीति का परिणाम देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। जल्द पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी होगी जिसका कांग्रेस कड़ा विरोध करती है। प्रदर्शन के दौरान मयंक बाजपेई, संजय सिंह, बाबूलाल, हनीफ, पिंटू, निर्मल, विश्वनाथ दास, प्यारेलाल, पंकज सिंह, जयराम गुप्ता, अतीस साहू, रंगीलाल शर्मा, अजय व सुरेश आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।