{"_id":"69ac5b796e87f449ab00d296","slug":"video-amrit-bharat-express-engine-failed-stalled-at-gangaghat-station-for-two-and-a-half-hours-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृत भारत एक्सप्रेस का इंजन फेल, गंगाघाट स्टेशन पर ढाई घंटे खड़ी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत भारत एक्सप्रेस का इंजन फेल, गंगाघाट स्टेशन पर ढाई घंटे खड़ी रही
कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही अमृत भारत एक्सप्रेस का इंजन शनिवार की सुबह गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर डाउन की मेन लाइन पर फेल हो गया। इसकी वजह से ट्रेन लगभग ढाई घंटे खड़ी रही। करीब साढ़े 11 बजे दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को लखनऊ रवाना किया गया। इस बीच कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली कई एक्सप्रेस व सुपरफास्ट ट्रेनों को डाउन की लूप लाइन से धीमी गति से निकाला गया।
आनंद विहार टर्मिनल से दरभंगा वाया कानपुर होकर जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार सुबह 9:08 बजे गंगाघाट रेलवे स्टेशन पर पहुंची तभी अचानक इंजन फेल हो जाने से खड़ी हो गईं। ट्रेन के अचानक रुकने से आरपीएफ और जीआरपी सतर्क हो गईं। ट्रेन के लोको पायलट ने इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर कमल किशोर ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। बताया गया कि तकनीकी खराबी आने से इंजन स्टार्ट नहीं हो रहा है। इसके बाद लखनऊ से दूसरा इंजन गंगाघाट रेलवे स्टेशन करीब 10:30 बजे पहुंचा। इसके बाद ट्रेन 11.37 बजे लखनऊ रवाना की गई। इस दौरान ट्रेन के यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर पीने के पानी को लेकर दिक्कत रही। प्लेटफार्म पर लगे हैंडपंप खराब होने से यात्री पानी के लिए इधर-उधर भटकते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।