{"_id":"69ac564b8e2c203c77019f4b","slug":"video-body-of-a-teenager-who-had-gone-to-guard-his-field-was-found-in-a-drain-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"खेत की रखवाली करने गए किशोर का शव नाले में पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत की रखवाली करने गए किशोर का शव नाले में पड़ा मिला
घाटमपुर थाना क्षेत्र के कठेठा गांव में शनिवार को छुट्टा पशुओं से खेत की रखवाली करने गए किशोर का शव खेत के पास नाले में पड़ा मिला। उसका गला उसी के लोवर के नाड़े से कसा था। जीवित होने की आस में परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर सीएचसी पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम से जांच कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है, नहीं किसी पर शक जताया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
कठेठा निवासी संतोष कुमार ने बताया कि उनका इकलौता बेटा प्रतीक उर्फ कृष्णा (15) बरौली स्थित आजाद इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। शनिवार को वह घर से आधा किमी दूर खेत में छुट्टा जानवरों से खेत की रखवाली करने गया था। काफी देर तक घर न लौटने पर वह खेत पर पहुंचे, वहां खेत के बगल में नाले में बेटे का शव पड़ा मिला। प्रतीक का गला उसी के लोअर के नाड़े से कसा हुआ था।
घटना की सूचना मिलने पर एसीपी कृष्ण कांत भी घटनास्थल पहुंचे। फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच पड़ताल की है। परिजनों ने बताया कि किशोर दो बहनों राधा (18) व सोना (17) का इकलौता भाई था। मौजूदा समय मां सारिका अपने मायके धरमंगद सरसौल गई हुई है। पिता ने किसी पर शक नहीं जताया है। एसीपी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।