{"_id":"69abffea6550a682b003bb16","slug":"video-himachal-pradesh-to-launch-ai-courses-in-11-more-institutes-from-the-upcoming-session-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में आगामी सत्र से 11 और संस्थानों में एआई कोर्स शुरू करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में आगामी सत्र से 11 और संस्थानों में एआई कोर्स शुरू करने की तैयारी
भविष्य की सोच और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की ओर से लगातार एआई यानि कृत्रिम बुद्धिमत्ता को तरजीह दी जा रही है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश सरकार और तकनीकी शिक्षा विभाग भी इस क्षेत्र में अग्रणी प्रयास करते हुए नजर आ रहे हैं। सूबे में आगामी शिक्षा सत्र से 11 और संस्थानों में एआई कोर्स शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेज दिए हैं। स्वीकृति मिलने पर आगामी कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
हिमाचल प्रदेश की बात की जाए तो यहां 32 तकनीकी शिक्षण संस्थानों में न्यू ऐज यानी एआई कोर्स करवाए जा रहे हैं, जिनमें 5 इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक जबकि 27 आईटीआई शामिल हैं। राजकीय हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला और राजीव गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां में कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डाटा साइंस का कोर्स चलाया जा रहा है। इसके अलावा तीन पॉलिटेक्निक और 27 आईटीआई में भी न्यू एज यानी एआई से संबंधित कोर्स करवाए जा रहे हैं ताकि युवाओं को इस नवीनतम तकनीक के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जा सके। प्रदेश सरकार ने अन्य शिक्षण संस्थानों में भी एआई कोर्स को शुरू करने के निर्देश दिए हैं। सरकार के निर्देशों पर 11 पॉलिटेक्निक संस्थानों में अगले शैक्षणिक सत्र से इन कोर्सों को शुरू करने का प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रदेश सरकार से जितने भी संस्थानों में एआई कोर्स शुरू करने की अनुमति मिलेगी, उन सभी में अगले शैक्षणिक सत्र से इन कोर्सों को करवाना शुरू कर दिया जाएगा।
-अक्षय सूद, निदेशक, तकनीकी शिक्षा, हिमाचल प्रदेश।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।