Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Layak Ram Shastri said – Training center for Sancha Vidya, Astrology and Vedic rituals should be established in Kharkhan.
{"_id":"69ac03cf98b449729f033b06","slug":"video-layak-ram-shastri-said-training-center-for-sancha-vidya-astrology-and-vedic-rituals-should-be-established-in-kharkhan-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: लायक राम शास्त्री बोले- खड़कहां में स्थापित हो सांचा विद्या, ज्योतिष एवं वैदिक कर्मकांड प्रशिक्षण केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: लायक राम शास्त्री बोले- खड़कहां में स्थापित हो सांचा विद्या, ज्योतिष एवं वैदिक कर्मकांड प्रशिक्षण केंद्र
भारत विकास परिषद नाहन शाखा के अध्यक्ष लायक राम भारद्वाज शास्त्री ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर जिला सिरमौर के खड़कहां में प्राचीन पांडुलिपियों पर आधारित सांचा विद्या, ज्योतिष एवं वैदिक कर्मकांड प्रशिक्षण केंद्र (गुरुकुल) स्थापित करने की मांग उठाई है। उन्होंने बताया कि उप तहसील रोनाहट के अंतर्गत ग्राम खड़कहां एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण गांव है। यहां सदियों से एक विशिष्ट प्रकार की पांडुलिपि आधारित विद्या का संरक्षण होता आ रहा है। इस विद्या को स्थानीय भाषा में भटकक्षरी कश्मीरी विद्या कहा जाता है, जिसे पाबूची लिपि के नाम से भी जाना जाता है। इस लिपि की वर्णमाला, लेखन शैली और अध्ययन पद्धति सामान्य लिपियों से भिन्न और विशिष्ट है। इसके माध्यम से ज्योतिष, वैदिक कर्मकांड, धार्मिक अनुष्ठान और पारंपरिक ज्ञान का अध्ययन एवं संरक्षण किया जाता रहा है। यह विद्या केवल ग्राम खड़कहां तक सीमित नहीं है, बल्कि लंबे समय से सिरमौर व शिमला जिलों के साथ-साथ उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र में भी प्रचलित रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।