{"_id":"69ac66170bd4a398bc0388e2","slug":"video-kanpur-kalash-yatra-book-worship-at-conclusion-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: कलश यात्रा निकाली, समापन पर पोथी पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्री सनातन धर्म सभा कौशलपुरी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में शनिवार को पोथी पूजन और कलश यात्रा निकाली गई। यह आयोजन श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ के तहत किया गया। यात्रा श्री सनातन धर्म मंदिर कौशलपुरी से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी। इसमें 111 महिलाएं लाल रंग की पोशाक में सिर पर कलश लिए चल रही थीं। यात्रा के दौरान बैंड-बाजे की धुन पर भजन-कीर्तन करते हुए भक्त जमकर थिरके। रथ पर सवार स्वामी कार्ष्णि विश्वचैतन्य महाराज का पूजन हुआ। यात्रा समाप्ति के बाद पोथी पूजन कर कथा का शुभारंभ किया गया। महाराज ने बताया कि कलियुग में प्रभु का नाम स्मरण ही मुक्ति का मार्ग है। आज परमपूज्य महामंडलेश्वर स्वामी कार्ष्णि गुरुशरणानंद महाराज भी कथा में भाग लेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।