{"_id":"69ac5ad53b57e231d60ce4a2","slug":"video-ceremony-organized-in-drda-hall-2026-03-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"जींद: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डीआरडीए हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डीआरडीए हॉल में सम्मान समारोह का आयोजन
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर डीआरडीए हाल में ड्रीम अलाइव वूमेन एंड चाइल्ड फाउंडेशन की ओर से कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा की प्रदेश प्रभारी शीला लकड़ा, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता शर्मा, चेयरपर्सन अनुराधा सैनी, डॉ. मेघा चिल्लाना, डॉ. कामिनी आसरी समेत कई महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और समाज में महिलाओं की भूमिका पर विचार साझा किए। इस अवसर पर ड्रीम अलाइव वूमेन एंड चाइल्ड फाउंडेशन की ओर से संस्था की डायरेक्टर रीता धीमान को जिला जींद का संयोजक नियुक्त किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपते हुए उम्मीद जताई कि वे जिले में महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए विभिन्न सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाएंगी। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। वक्ताओं ने कहा कि आज की महिलाएं केवल घर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि वे शिक्षा, प्रशासन, चिकित्सा, सामाजिक सेवा और राजनीति सहित हर क्षेत्र में अपनी मजबूत भागीदारी निभा रही हैं।
जिला परिषद चेयरपर्सन मनीषा रंधावा ने कहा कि महिलाएं अपने परिश्रम और प्रतिभा के दम पर समाज में नई पहचान बना रही हैं। आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं और परिवार के साथ-साथ समाज और देश के विकास में भी अहम योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम में यह भी संदेश दिया गया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन जरूरी है। इससे महिलाओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है और समाज में सकारात्मक बदलाव का मार्ग प्रशस्त होता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।