{"_id":"69ac237e3540151ca6088492","slug":"video-silt-cleaning-and-soil-filling-on-approach-road-for-beautification-of-kathal-nala-intensified-2026-03-07-1772888958","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंगल गीतों के बीच सिर पर कलश लेकर निकली महिलाएं, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगल गीतों के बीच सिर पर कलश लेकर निकली महिलाएं, VIDEO
नगर के काली माता मंदिर में आयोजित सात दिवसीय आध्यात्मिक कथा का शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा पूरे नगर का भ्रमण करती हुई मंदिर पहुंची। जहां साध्वी माता कृष्णा ने विधिवत मंत्रोचार के बीच कलश स्थापना कराई। इसके पहले सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने सर पर कलश रखकर मंगलगीत गाते हुए मंदिर से निकलकर चांदनी चौक, गुलौरा, उत्तर फटका और नई बाजार पुलिस चौकी होते हुए पुनः काली माता मंदिर परिसर पहुंची। यात्रा के दौरान पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में डूबा नजर आया। रथ पर सवार होकर साध्वी माता कृष्णा पर भक्तों ने फूल बरसाए। आगे-आगे महिलाए सिर पर कलश लेकर भक्ति भाव से चल रही थी। डीजे और नगाड़ों की धुन पर निकली यह कलश यात्रा पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रही थी। मौके पर शालिनी उमर, रानी, श्वेता, मंजू देवी, सुशीला देवी, रूबी, अंजली मौर्य के साथ उमेश विश्वकर्मा, रमेश जायसवाल, नारायण मोदनवाल, सुरेंद्रनाथ यादव, विनय उमर वैश्य, धीरेंद्र केसरी आदि बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे। सात दिवसीय कथा शाम सात बजे से रात 10 बजे तक चलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।