{"_id":"69ad62a8c0493f0b5e0f8944","slug":"video-organising-a-programme-on-international-womens-day-2026-03-08-1772970664","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: सासरौली में सहेली उत्सव के रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: सासरौली में सहेली उत्सव के रूप में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
सासरौली गांव में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला दिवस सहेली उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 1200 स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम झज्जर पावर लिमिटेड और मंजरी फाउंडेशन के सहयोग से संचालित उद्योगिनी परियोजना के तहत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में झज्जर की विधायक गीता भुक्कल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय दिवस की बधाई देते हुए कहा कि महिलाओं को हर दिन मान-सम्मान मिलना चाहिए।
विधायक गीता भुक्कल ने कहा कि विधानसभा सत्र में एक बार फिर से मातनहेल सैनिक स्कूल का मुद्दा उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज प्राइवेट अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड पर होने वाला इलाज बंद हो गया है, क्योंकि उनको सरकार से राशि नहीं मिल रही। आज सरकारी अस्पतालों में डाक्टर नहीं है। कहीं डाक्टर हैं तो वे हड़ताल पर हैं। विधायक ने जोर देते हुए कहा कि शिक्षा व पीडब्ल्यूडी के बजट को कम कर दिया गया है, जो बहुत ही चिंतनीय और निंदनीय है। 16 मार्च को हो रहे राज्यसभा चुनाव में कर्मवीर बौद्ध निश्चित रूप से जीत हासिल कर राज्यसभा सांसद चुने जाएंगे। उन्होंने कहा कि पिछले विधायक सत्र में मातनहेल कालेज का मुद्दा सरकार व शिक्षा मंत्री के समक्ष लाया गया था कि इस कालेज का भवन जर्जर और असुरक्षित है। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने मातनहेल कॉलेज का दौरा करने की बात कही थी, लेकिन अगला बजट सत्र चल रहा है। अब तक इस मामले में सरकार सिर्फ लीपापोती करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इसकी विजिलेंस जांच की मांग भी की जा चुकी है। सरकार को चाहिए कि इस मामले में तुरंत विजिलेंस जांच कराएं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
इस अवसर पर उद्योगिनी महिला किसान उत्पादक संघ की सचिव पिंकी ने उद्योगिनी परियोजना के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में बताया कि यूनिट में तैयार किए जा रहे डेयरी उत्पाद कटोरी और महिलाओं के बनाए गए हैंडक्राफ्ट उत्पादों को झुलकी प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाजार तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे महिलाओं की आय में वृद्धि हो रही है। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोमवती जाखड़, सेवानिवृत्त एसीपी राजबीर सिंह जाखड़, सरपंच सीमा सासरौली, सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।