{"_id":"69ad5c18b13a07a6620caaf7","slug":"aandolan-bilaspur-chhattisgarh-news-c-1-1-noi1485-4026332-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News : अफीम की खेती मामले ने पकड़ा तूल, कांग्रेस ने छेड़ा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News : अफीम की खेती मामले ने पकड़ा तूल, कांग्रेस ने छेड़ा आंदोलन
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 05:23 PM IST
Link Copied
भाजपा नेता के फार्म हाउस में अफीम की खेती के मामले ने तूल पकड़ लिया है, इस विषय को लेकर विपक्षी कांग्रेस आक्रामक है। कांग्रेस नेताओं ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए इस पूरे मामले की जांच कर इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बता दें, कि दुर्ग जिले के समोदा गांव में एक फार्म हाउस के भीतर लगभग 10 एकड़ जमीन पर कथित रूप से अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। आरोप लगाया गया है कि यह खेती एक भाजपा से जुड़े नेता द्वारा करवाई जा रही थी, जो पहले किसान मोर्चा में पदाधिकारी रह चुके हैं और वर्तमान में पार्टी से जुड़े बताए जा रहे हैं।
मामले के सामने आने के बाद विपक्ष ने राज्य सरकार पर अवैध नशे के कारोबार को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के मामले बढ़े हैं। विपक्ष ने इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विपक्षी नेताओं का यह भी दावा है कि प्रदेश में अवैध नशे के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और युवाओं पर इसका बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार और प्रशासन को इस मुद्दे पर सख्ती से कार्रवाई करनी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।