{"_id":"69ad63102b1df985710ef4c6","slug":"video-congress-attacks-bjp-over-opium-cultivation-in-durg-demands-home-minister-resignation-in-mahasamund-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"महासमुंद: दुर्ग में अफीम की खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, गृह मंत्री का मांगा इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासमुंद: दुर्ग में अफीम की खेती को लेकर कांग्रेस का भाजपा पर हमला, गृह मंत्री का मांगा इस्तीफा
दुर्ग में मिले भाजपा नेता के खेत पर मिले अफीम की खेती मामले में अब सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आज महासमुंद में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में प्रेसवार्ता का आयोजन कर सरकार को घेरने की कोशिश की गई। पत्रकारवार्ता के माध्यम से कांग्रेस ने मौजूदा सत्ता सरकार पर सुख नशे के कारोबार करने वाले आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। साथ ही अफीम खेती मामले में पकड़े गए विनायक ताम्रकार को भाजपा के शीर्ष और प्रदेश के नेताओं का करीबी बताते हुए प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग कांग्रेस के द्वारा की गई।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि, कांग्रेस सूखे नशे के इस कारोबार को लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने पहले भी सदन में यह मुद्दा उठाया है कि, जो नशे के कारोबार करने वाले हैं उनके केवल खपाने वालों को नहीं बल्कि जो विक्रेता है, जो मूल सोर्स है, उन तक कार्रवाई होनी चाहिए। आज लगातार छत्तीसगढ़ में अपराध, हत्या बढ़ती जा रही है, युवा नशे के चपेट में आ रहे हैं, उसके पीछे भी सूखा नशा का ही कारोबार है। साथ ही कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा और गैस सिलेंडर के कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर नारेबाजी करते हुए, कांग्रेस भवन के सामने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।