{"_id":"69ad654a09c55d0a05074bb4","slug":"video-players-clashed-with-sticks-during-a-cricket-match-in-pilibhit-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों में चले लाठी-डंडे, गांव में मची भगदड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों में चले लाठी-डंडे, गांव में मची भगदड़
Mukesh Kumar
Updated Sun, 08 Mar 2026 05:32 PM IST
पीलीभीत के माधोटांडा थाना क्षेत्र के सिमरा गांव में रविवार को आयोजित क्रिकेट मैच के दौरान दो टीमों के खिलाड़ियों के बीच विवाद हो गया। बताया गया कि मैच के दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसके बाद विवाद बढ़ने पर गांव के लोगों की भीड़ जुट गई और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में करीब पांच से अधिक लोगों के घायल होने की बात सामने आई है। करीब आधे घंटे तक गांव में अफरातफरी का माहौल बना रहा। राजपुर गांव से आए खिलाड़ी किसी तरह गांव से बाहर निकलकर पैदल भागे, जबकि दूसरे पक्ष के लोग उनके पीछे दौड़ते नजर आए। सूचना पर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।