{"_id":"69ad6368d251a0640603aeb0","slug":"video-video-mahal-thavasa-para-tharaga-vahana-ka-vashashha-bthaka-85-mahalo-ka-kaya-samamanata-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: महिला दिवस पर दुर्गा वाहिनी की विशेष बैठक, 85 महिलाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: महिला दिवस पर दुर्गा वाहिनी की विशेष बैठक, 85 महिलाओं को किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को फैजुल्लागंज में दुर्गा वाहिनी की विशेष बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को गले लगाकर होली पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।
बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसमें महिलाओं ने गीत और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने 85 महिलाओं को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।
इस मौके पर महिलाओं को समाज में उनकी भूमिका और सशक्तिकरण को लेकर जागरूक किया गया। आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं को एकजुट होने और अपने विचार साझा करने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम का समापन आपसी शुभकामनाओं के साथ हुआ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।