{"_id":"69ad679e97404bc0a70ebe98","slug":"video-history-of-pali-village-in-hisar-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: 300 साल का इतिहास समेटे हुए है गांव पाली, हांसी से 15 किमी दूर बसा है गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: 300 साल का इतिहास समेटे हुए है गांव पाली, हांसी से 15 किमी दूर बसा है गांव
हांसी से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित पाली गांव करीब तीन सदियों
पुराना माना जाता है। इतिहास, सामाजिक सौहार्द और वीरता की मिसाल बना यह
गांव आज भी अपने गौरवशाली अतीत और विकास की नई राह के कारण चर्चा में रहता है। बुजुर्गों के अनुसार इस गांव की बसावट करीब 300 वर्ष पहले हुई थी, जब
जाट, ब्राह्मण और अनुसूचित जाति समाज के कुछ परिवार यहां आकर बसे।
धीरे-धीरे यहां अन्य समुदायों के लोग भी बसते गए और गांव सामाजिक विविधता
का प्रतीक बन गया।
गांव के पूर्व सरपंच अमरीक सिंह बताते हैं कि समय के साथ यहां हिंदू और
मुसलमान समुदाय भी साथ-साथ रहने लगे और लंबे समय तक गांव में आपसी भाईचारे और सौहार्द का माहौल रहा। हालांकि आजादी से पहले गांव के इतिहास में एक ऐसा विवाद भी सामने आया, जो बाद में इतिहास का हिस्सा बन गया। दरअसल, उस दौर में कुछ लोगों ने मुसलमानों को गांव से हटाने की मांग करते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया। यह मामला उस समय की लाहौर अदालत तक पहुंच गया। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मुसलमानों के पक्ष में फैसला सुनाया और उन्हें गांव में रहने की अनुमति दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।