{"_id":"69adab661d4153c1f606c45d","slug":"video-player-participated-in-mp-sports-competition-at-noida-stadium-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"सांसद खेल स्पर्धा में चमके जिले के खिलाड़ी, नोएडा स्टेडियम में आठ खेलों में हुआ रोमांचक मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद खेल स्पर्धा में चमके जिले के खिलाड़ी, नोएडा स्टेडियम में आठ खेलों में हुआ रोमांचक मुकाबला
नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 10:31 PM IST
Link Copied
नोएडा सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में खेल विभाग और युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित सांसद खेल स्पर्धा में रविवार को जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पांच विधानसभा क्षेत्रों जेवर, दादरी, नोएडा, खुर्जा और सिकंदराबाद से आए खिलाड़ियों ने सब-जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर खेल स्पर्धा में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन, भारोत्तोलन, जूडो और फुटबॉल सहित कुल आठ खेल विधाओं के मुकाबले आयोजित किए गए। सब-जूनियर वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में कृष्ण शर्मा और जानवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अजम्या शर्मा ने शानदार प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया। भाला फेंक और फुटबॉल प्रतियोगिता में लक्की विजेता रहे। कबड्डी बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए पहला स्थान हासिल किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।