{"_id":"69ad5c3c5655089c2a036e13","slug":"video-video-atararashhataraya-mahal-thavasa-para-asamata-thaugdha-paratayagata-ka-aayajana-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
अंबेडकरनगर। महिलाओं को सशक्त बनाने और खेल जगत में उन्हें बढ़ावा देने के लिए मेरा युवा भारत के तत्वावधान रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आई बालिकाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अकबरपुर नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा व एएसपी श्यामदेव ने किया।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिताएं युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। प्रतियोगिताओं के तहत 100 मीटर, 200 व 400 मीटर दौड़ कराई गई। इसके अलावा रस्साकसी प्रतियोगिता भी आयोजित कराई गई। 100 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में 13 वर्ष आयु वर्ग से कम में भियांव की प्रज्ञा, 13 से 18 आयु वर्ग में मोहसिनपुर अकबरपुर की साक्षी पाल व 18 वर्ष आयु वर्ग से अधिक में अकबरपुर की अमौली मोहिद्दीनपुर की पायल प्रथम स्थान पर रहीं। इसी तरह 200 मीटर में मोहसिनपुर की सुमन गुप्ता व मोहिद्दीनपुर की साक्षी पाल व पायल प्रथम रहीं। वहीं 400 मीटर की रेस में सुमन गुप्ता, सिकंदरपुर की गायत्री व अमौली की पायल प्रथम स्थान पर रहीं। जबकि रसाकस्सी में प्रेमलता टीम विजयी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।