{"_id":"69acf05e813f663fc8023e07","slug":"video-bharaica-nal-lgana-ka-lkara-haii-marapata-ma-ghayal-bhaii-ka-mata-gara-irathatana-hataya-ka-parathamaka-tharaja-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहराइच: नल लगाने को लेकर हुई मारपीट में घायल भाई की मौत, गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच: नल लगाने को लेकर हुई मारपीट में घायल भाई की मौत, गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज
जनपद के थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर गांव में दो सगे भाई में हुई मारपीट में घायल हुए छोटे भाई की इलाज के दौरान शनिवार रात मौत हो गई है। हमलावर भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
भवानीपुर गांव में बीते 3 मार्च की शाम को गांव निवासी वीरेंद्र सिंह चौहान पुत्र श्रीभगवान का उनके बड़े भाई सदाब्रिज से विवाद हो गया। मृतक के बेटे अनिल ने बताया कि उसकी जमीन पर नल लगाने पर कहासुनी हुई जो मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया जमकर मारपीट हुई जिसमें उसका पिता वीरेंद्र सिंह घायल अवस्था में गेंहू के खेत में बेहोश पड़ा था जिसे उसके बेटों ने उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे ने बताया कि पिता के सिर, गला, चेहरे और शरीर के कई अंगों में गहरा जख्म था लगातार 4 दिनों तक इलाज चलने के बाद उन्हें घर लाया गया इस दौरान 5वें दिन शनिवार की रात को उनकी मृत्यु हो गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।