फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Complaint regarding encroachment on government land; report filed immediately.

Bahraich News: सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत, तत्काल रिपोर्ट दर्ज

Sun, 09 Aug 2026 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 09 Aug 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Complaint regarding encroachment on government land; report filed immediately.
कैसरगंज में समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनते पुलिस अधीक्षक।    -संवाद
बहराइच। जिले के थाना परिसरों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। पयागपुर में सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत पर एसडीएम ने लेखपाल से आख्या तलब की और तत्काल प्राथमिकी दर्ज कराकर फैसला ऑन स्पाॅट का परिचय दिया। उधर, कैसरगंज में एसपी स्वयं फरियादियों की समस्याएं सुनने पहुंचे।
विज्ञापन


पयागपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम संजय कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में कुल सात प्रार्थना पत्र आए। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित राजस्व कर्मियों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत कलुई निवासी रामकरन ने गांव के ही रामसूरत पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए प्रार्थनापत्र दिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने तत्काल संबंधित लेखपाल से आख्या तलब की। जांच के बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इस दौरान थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह व राजस्व विभाग के अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिसिया प्रतिनिधि के अनुसार थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में 15 प्रार्थनापत्र आए, जिनमें से तीन का निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के लिए राजस्व कर्मी एवं पुलिस की टीम गठित कि गई है।

कैसरगंज प्रतिनिधि के अनुसार थाना समाधान दिवस में एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव स्वयं पहुंचे और आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। एसपी ने एक-एक कर फरियादियों से उनकी शिकायतों के बारे में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


इस मौके पर एसडीएम प्रशांत कुमार नायक, पुलिस क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय कानूनगो व लेखपाल आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार अन्य थाना परिसरों में भी आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। कुछ का निस्तारण मौके पर किया गया, जबकि बाकी शिकायतें निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को भेज दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed