फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Stadium team registered a 3-1 victory in the practice match.

Bahraich News: अभ्यास मैच में स्टेडियम टीम ने 3-1 से दर्ज की जीत

Sat, 08 Aug 2026 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 08 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Stadium team registered a 3-1 victory in the practice match.
इंदिरा गांधी स्टेडियम में हॉकी का अभ्यास मैच खेेलते ​खिलाड़ी। -संवाद
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को स्टेडियम टीम और जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम के बीच हॉकी का अभ्यास मैच खेला गया। स्टेडियम टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल के साथ खेलते हुए 3-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन


शुरुआत से ही दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच गेंद पर कब्जे को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिली। स्टेडियम टीम ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए गोल करने के कई अच्छे मौके बनाए। खिलाड़ियों ने पासिंग और रक्षात्मक खेल में भी बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं जिला हॉकी एसोसिएशन की टीम ने भी वापसी की कोशिश की, लेकिन वह मुकाबले को अपने पक्ष में नहीं कर सकी।
विज्ञापन


अभ्यास मैच का संचालन हॉकी कोच मोहम्मद आरिफ के मार्गदर्शन में हुआ। रेफरी की जिम्मेदारी ओंकार ने निभाई। मैच के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर संजना, तनू, अनन्या, अदिति, आलोक, आयुषी, कृष्णा, तौसीफ, शिवा, कमलेश, अकरम और विशाल सहित कई खिलाड़ी मौजूद रहे। अभ्यास मैच के जरिये खिलाड़ियों को अपनी कमियों को दूर करने और बेहतर प्रदर्शन की तैयारी का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed