{"_id":"6a7773c1da886f605207b840","slug":"car-overturns-after-tyre-burst-youth-dies-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-154752-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: टायर फटने से पलटी कार, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: टायर फटने से पलटी कार, युवक की मौत
Sat, 08 Aug 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मटेरा। लखनऊ से घर लौटने के दौरान शनिवार दोपहर भोपतपुर के पास टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे में कार सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने एक भाई को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। कार चालक को भी चोट आई है।
हरवंशपुर गांव निवासी रामकुमार (40) अपने भाई बिद्दीराम (38) के साथ शनिवार दोपहर टैक्सी कार से लखनऊ से घर लौट रहे थे। भोपतपुर क्षेत्र में कार का एक टायर अचानक फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक को भी चोटे आईं।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां चिकित्सकों ने रामकुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि बिद्दीराम को भर्ती कर उपचार शुरू किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई शंकरलाल ने बताया कि हादसे में घायल कार चालक किसी निजी अस्पताल में अपना इलाज कराने चला गया।