{"_id":"69ad5c4271d8b8f8c30ecf68","slug":"video-video-hal-ka-vavatha-ma-khana-sagharashha-blka-paramakha-ka-jathana-ka-bhaii-ka-hataya-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: होली के विवाद में खूनी संघर्ष, ब्लॉक प्रमुख की जेठानी के भाई की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: होली के विवाद में खूनी संघर्ष, ब्लॉक प्रमुख की जेठानी के भाई की हत्या
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। थाना लोनीकटरा क्षेत्र के भोला का पुरवा गांव में होली खेलने को लेकर शुरू हुआ विवाद रविवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल हुए ब्लॉक प्रमुख की जेठानी के भाई की रविवार दोपहर इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हत्या की इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव के मोहन और रामू के बीच होली खेलने के दौरान विवाद हो गया था। इस मामले में मोहन ने पुलिस से शिकायत भी की थी। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह पुलिस गांव पहुंची, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई किए बिना वापस लौट गई।
पुलिस के लौटने के बाद मामला और भड़क गया। इससे नाराज वादी पक्ष के मोहन, दीपू, जीवन, मायाराम, मनोज, अंकुल और अमर सिंह ने मिलकर आरोपी रामू के घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।
हमले में रामू के चाचा रामदेव (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज पहुंचाया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अभय कुमार मौर्य ने बताया कि जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है ताकि यह पता लग सके कि कैसे मौत हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।