सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Jhalawar News ›   Jhalawar News: 64th Parikrama Yatra Begins at Lord Dwarkadhish Temple, Jhalawar Awash in Holi Colors

Jhalawar News: भगवान संग होली खेलने को झालरापाटन हुआ भक्तिमय, द्वारकाधीश मंदिर से 64वीं परिक्रमा यात्रा निकली

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: झालावाड़ ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 04:52 PM IST
Jhalawar News: 64th Parikrama Yatra Begins at Lord Dwarkadhish Temple, Jhalawar Awash in Holi Colors
झालावाड़ जिले का झालरापाटन शहर धार्मिक नगरी के रूप में पहचाना जाता है। यहां स्थित अनेक मंदिरों में तीज-त्योहारों पर विभिन्न आयोजन होते हैं, जो शहर की आध्यात्मिक पहचान को और प्रखर करते हैं। इन दिनों होली पर्व के अवसर पर भगवान द्वारकाधीश मंदिर में विशेष भक्ति का वातावरण देखने को मिल रहा है। रविवार को भगवान द्वारिकाधीश की 64वीं परिक्रमा यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं का कहना है कि भगवान के साथ होली खेलने की यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है।
 
मंगला आरती के बाद शुरू हुई साढ़े तीन कोसी परिक्रमा
परिक्रमा यात्रा मंगला आरती और पूजा-अर्चना के बाद भगवान द्वारकाधीश मंदिर से प्रारंभ हुई। भगवान रथ में विराजमान थे और बड़ी संख्या में श्रद्धालु अबीर-गुलाल और पुष्पों के साथ होली खेलते हुए साढ़े तीन कोसी परिक्रमा में शामिल हुए। लगभग 10 किलोमीटर लंबी इस यात्रा को पूरा करने में करीब पांच घंटे लगे। यात्रा में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए 300 जवानों और महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।

पढ़ें- होली 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन का शुभ मुहूर्त हुआ तय, यहां जानें इस तारीख को खेलेंगे रंग
 
ढोल-नगाड़ों और भजन कीर्तन के साथ आगे बढ़ी यात्रा
परिक्रमा यात्रा में सबसे आगे ढोल-नगाड़ों के साथ भगवान द्वारकाधीश की झांकी चल रही थी। इसके पीछे भजन गाती और नृत्य करती महिलाएं शामिल थीं। युवक-युवतियों, पुरुषों और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा पीपली बाजार, नगर पालिका, गिंदौर गेट, दादाबाड़ी और सूरजपोल गेट से होकर सेठों का चौराहा, पुरानी सब्जी मंडी और सूर्य मंदिर पहुंची। वहां से इमली गेट के रास्ते शहर से बाहर निकलते हुए उम्मेदपुरा गांव, कपासियां कुआं, रलायती गांव, वसुंधरा कॉलोनी और विवेकानंद सर्किल से गुजरते हुए पुनः मंदिर पहुंची। पूरे मार्ग में फागुन के गीतों और रंग-गुलाल की बौछार के बीच श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे।
 
गुलाब और गुलाल की वर्षा से सजा आयोजन
सूर्य मंदिर से इमली गेट तक महिलाओं ने घर-घर आरती उतारी और यात्रियों को नारियल-शक्कर का प्रसाद वितरित किया। श्री बड़ा मंदिर बालाजी सेवा दल और श्री हठीले हनुमान पशुपतिनाथ सेवा दल की ओर से सूर्य मंदिर पर विशेष आयोजन किया गया। इस दौरान सेवादारों ने 100 किलो गुलाब और 50 किलो गुलाल से श्रद्धालुओं और रथ पर पुष्प वर्षा की। भगवान की महाआरती भी संपन्न हुई। यात्रा में झालावाड़ जिले के साथ बारां, कोटा, बूंदी और मध्य प्रदेश के राजगढ़, ब्यावरा, सोयत, सुसनेर और आगर जिलों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Amritsar: भगतवाला चौक पर शराब के ठेके के खिलाफ लोगों का धरना, सड़क जाम

01 Mar 2026

होली के मद्देनज़र अमृतसर रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान

01 Mar 2026

फिरोजपुर में व्यक्ति ने जहर खाकर की आत्महत्या

ममदोट के गांव हजारा सिंह वाला के छप्पड़ की करवाई जा रही सफाई-एसडीएम

फगवाड़ा के बगलामुखी धाम में होली के उपलक्ष्य में संकीर्तन

01 Mar 2026
विज्ञापन

इंटरनेशनल मैराथन में दौड़ा चंडीगढ़

01 Mar 2026

बहादुरगढ़ के वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की भावी अध्यापिकाओं ने मनाई ईको-फ्रेंडली होली

विज्ञापन

बिलासपुर: इलेक्ट्रॉनिक गोदाम में आग लगने से अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Jammu: 'तीन दिन में पानी नहीं आया तो हाइवे जाम', कांग्रेस नेता करन दीप सिंह की चेतावनी

01 Mar 2026

Chandigarh: ऐश्वर्या हरिश ने दी भरत नृत्य की प्रस्तुति

01 Mar 2026

जालंधर में फिर चली गोलियां: मशहूर आईवीएफ सेंटर के बाहर फायरिंग, 24 घंटे में दूसरी वारदात

01 Mar 2026

फगवाड़ा की चाचोकी कॉलोनी में बनाए जा रहे हेल्थ कार्ड

01 Mar 2026

नारनौल में एक माह से हो रहा सीवर ओवरफ्लो, सड़क पर बह रहा दूषित पानी

शॉर्ट सर्किट से दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

01 Mar 2026

VIDEO: होली मिलन समारोह में एक-दूसरे को लगाया गुलाल, उपलों से बनी होली जलाने की अपील

01 Mar 2026

पीएम मोदी के आह्वान पर डोमरी में तीन लाख पौधरोपण, VIDEO

01 Mar 2026

खामेनेई की मौत की पर लखनऊ में सड़कों पर निकले शिया समुदाय के लोग

01 Mar 2026

लखनऊ में तीरंदाजी स्पर्धा में खिलाड़ियों ने जीत के लिए निशाना लगाया

01 Mar 2026

Ujjain News: प्रेम-प्रसंग से आहत युवक ने प्रेमिका के घर पहुंचकर खुद को मार ली गोली, हैरान रह गए परिजन

01 Mar 2026

औरैया: करंट की चपेट में आए युवक की मौत, शादी समारोह में मचा कोहराम

01 Mar 2026

लखनऊ में होली से पहले सजने लगे रंगों के बाजार

01 Mar 2026

Bihar News : पटना के मरीन ड्राइव पर पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, पुलिस ने शूटर को दौड़ाकर मारी गोली

01 Mar 2026

सुल्तानपुर: मुठभेड़ में पुलिस टीम पर हमले का 50 हजार का इनामिया गिरफ्तार

01 Mar 2026

VIDEO: अमर उजाला मैराथन; सेहत के लिए दौड़ा दून, युवाओं का जोश दिखा हाई

01 Mar 2026

लखनऊ के आंचलिक विज्ञान नगरी अलीगंज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

01 Mar 2026

Ujjain News: फाल्गुन त्रयोदशी पर महाकाल की भस्म आरती, भांग श्रृंगार के दर्शन को उमड़ उठी श्रद्धालुओं की आस्था

01 Mar 2026

Ujjain News: अब बाबा श्रीमहाकाल इस दिन से करेंगे ठंडे जल से स्नान, प्रतिदिन होने वाली आरतियों का भी बदलेगा समय

01 Mar 2026

Meerut: सिल्वर स्क्रीन पर चमकेंगे मेरठ के कई कलाकार, "किस्सा कोर्ट कचहरी का" मूवी का ट्रेलर हुआ लॉन्च

01 Mar 2026

दोस्तों संग गंगा में नहा रहा छात्र गहरे पानी में डूबा, VIDEO

01 Mar 2026

कृषि मंत्री ने भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान का किया प्रक्षेत्र भ्रमण, VIDEO

01 Mar 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed