{"_id":"69a3d3ecc0c7708a0500943e","slug":"video-people-protest-against-the-liquor-shop-at-amritsar-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"Amritsar: भगतवाला चौक पर शराब के ठेके के खिलाफ लोगों का धरना, सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar: भगतवाला चौक पर शराब के ठेके के खिलाफ लोगों का धरना, सड़क जाम
Ankesh Kumar
Updated Sun, 01 Mar 2026 11:21 AM IST
Link Copied
अमृतसर के भगतवाला चौक पर शराब का ठेका बंद करवाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए लोग बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रिहायशी इलाके में शराब का ठेका होने से आसपास का माहौल खराब हो रहा है और महिलाओं व बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों ने कहा कि कई बार प्रशासन को शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके चलते उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा।
धरने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक ठेका बंद नहीं किया जाएगा, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि मामले को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।