{"_id":"69a3352835e8c87ec003b6fd","slug":"video-smoke-billows-from-train-in-mathura-2026-03-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ट्रेन से उठा धुआं, यात्रियों में फैल गई दहशत; खामी दूर करने के बाद सुरक्षित रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ट्रेन से उठा धुआं, यात्रियों में फैल गई दहशत; खामी दूर करने के बाद सुरक्षित रवाना
मथुरा के छाता में शनिवार को कोटा से श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही ट्रेन संख्या 19803 में उस समय हड़कंप मच गया, जब मथुरा के छाता स्टेशन के पास गांव नारी सेमरी पर ट्रेन के ब्रेक शू हॉट (गरम) हो गए। ब्रेक शू से निकलता काला धुआं देख यात्रियों में ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना की जानकारी मिलते ही यात्रियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ये घटना बोगी संख्या बी-1 में हुई। जैसे ही ट्रेन रुकी, यात्री आनन-फानन में नीचे उतरने लगे। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे की तकनीकी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि यह कोई बड़ी आगजनी नहीं, बल्कि तकनीकी कारणों से ब्रेक शू के पहिए से चिपकने (ब्रेक बाइंडिंग) के कारण उठा धुआं था। आरपीएफ ने बताया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही। तकनीकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खामी को दूर किया, जिसके बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से दिल्ली की ओर रवाना किया गया। गनीमत रही कि समय रहते इस तकनीकी खराबी को पकड़ लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।