Hindi News
›
Video
›
Chhattisgarh
›
Mahasamund News
›
Government gift to farmers more than 1 lakh 49 thousand farmers of the district benefited under Krishak Unnati Yojana in Mahasamund
{"_id":"69a2de111cd3b735190ab560","slug":"video-government-gift-to-farmers-more-than-1-lakh-49-thousand-farmers-of-the-district-benefited-under-krishak-unnati-yojana-in-mahasamund-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"महासमुंद: किसानों को साय सरकार का तोहफा, कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के 1 लाख 49 हजार से अधिक किसानों को लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महासमुंद: किसानों को साय सरकार का तोहफा, कृषक उन्नति योजना के तहत जिले के 1 लाख 49 हजार से अधिक किसानों को लाभ
होली के ठीक पहले कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश भर के किसानों को एक मुश्त बोनस की राशि का वितरण किया। इसी कड़ी में महासमुंद जिले के 1 लाख 49 हजार से अधिक किसानों के खातों में आज 745 करोड़ से अधिक की अंतर राशि किसानों के खातों में डाली गई। इसे लेकर जिला स्तर पर प्रशासन द्वारा सभी विकासखंड मुख्यालयों में वृहद किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जहां वर्चुवल कार्यक्रम के बाद महासमुंद में विधायक राजू सिन्हा और कलेक्टर विनय कुमार ने किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर भी सम्मानित किया। गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से अंतर राशि का एकमुश्त भुगतान होली से पूर्व उनके बैंक खातों में अंतरित किया गया। आज बिलासपुर जिले के बिल्हा विकासखंड के ग्राम रहंगी खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा योजना अंतर्गत प्रदेशभर के किसानों को राशि का अंतरण किया गया। बता दें कि, खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में इस बार महासमुंद जिले के 1 लाख 49 हजार 759 किसानों ने धान बेचा है, जिनके बैंक खातों में कुल 745 करोड़ 30 लाख 36 हजार रुपए की अंतर बोनस की राशि अंतरित की गई है। जिले में इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कुल 10 लाख 19 हजार 568 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। बोनस की राशि सीधे किसानों के खातों में एक मुश्त में पहुँचने से ग्रामीण अर्थतंत्र को नई मजबूती मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।