Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
250 acres near Dhansu village in Hisar have been waterlogged for eight months, with the Tehsildar arriving at the scene.
{"_id":"69a28893bff4ee363802a79a","slug":"video-250-acres-near-dhansu-village-in-hisar-have-been-waterlogged-for-eight-months-with-the-tehsildar-arriving-at-the-scene-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार के धान्सू गांव के पास 250 एकड़ में 8 माह से जलभराव, मौके पर पहुंचे तहसीलदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार के धान्सू गांव के पास 250 एकड़ में 8 माह से जलभराव, मौके पर पहुंचे तहसीलदार
गांव धान्सू में करीब 250 एकड़ में अब भी जलभराव है। बारिश के समय हुए इस जलभराव की निकासी आज तक नहीं हो सकी है। धान्सू गांव के लोगों ने इसको लेकर पिछले दिनों विरोध जताया था। जिसके बाद प्रशासन की कुछ टीमें शनिवार को हिसार पहुंची। पटवारी तथा तहसीलदार ने मौके का मुआयना किया। ग्रामीणों ने फसल की बिजाई न होने पर मुआवजे की मांग की है।
जिले के 90 गांवों में मानसून सीजन में भारी जलभराव होने से फसलें खराब हुई थी। जिले के अधिकतर गांवों में पानी की निकासी हो चुकी है। जिले के 8 गांवों में अब भी जलभराव है। जिस कारण इन खेतों में गेहूं की बिजाई नहीं हो सकी। खेतों में चार महीने बाद भी पानी नहीं निकाला जा सका।आर्यनगर गांव में करीब करीब 100 एकड़ में अब भी पानी भरा हुआ है। जिसमें बिजाई नहीं हो सकेगी।
सिंचाई विभाग, पंचायत विभाग, पीडब्ल्यूडी के करीब 350 पंपों के जरिए पानी निकाला गया। सिंचाई विभाग ने पानी को निकालने के लिए 30 सितंबर तक 2025 का समय मांगा था।प्रदेश सरकार की ओर से सिंचाई विभाग को पानी निकासी का काम हर हाल में 1 अक्तूबर 2025 से पहले पूरा करने के आदेश दिए गए थे। गांव दाहिमा, कैमरी, लाडवा, सातरोड, सुलतानपुर, गंगवा, पातन, सीसवाला, रावलवास ,सिंहवा राघो, गुराना, डाटा, आर्यनगर, लितानी सहित अन्य गांवों सबसे अधिक जलभराव हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।