{"_id":"69a1c9ea184927d27c0e54b5","slug":"video-celebrations-and-terms-of-use-tightened-on-seri-manch-on-holi-event-in-danger-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: होली पर सेरी मंच में जश्न और उपयोग की शर्तें कड़ी, आयोजन पर मंडराया खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: होली पर सेरी मंच में जश्न और उपयोग की शर्तें कड़ी, आयोजन पर मंडराया खतरा
होली पर्व के अवसर पर 3 मार्च को मंडी के सेरी मंच पर प्रस्तावित कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति देने की प्रक्रिया अपनाई है। शर्तें कड़ी की गई हैं। इस कारण इस बार के आयोजन पर खतरा मंडरा गया है। शर्तों को पढ़कर आवेदनकर्ता व आयोजन करने वाली टीम के होश उड़ गए हैं। जिला प्रशासन ने आयोजकों के आवेदन पर विचार करते हुए पुलिस विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र की संस्तुति मांगी थी, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने विस्तृत शर्तों के साथ अपनी रिपोर्ट भेजी है। पुलिस कुछ शर्तों के पालन पर अनापत्ति देने की बात कही है। पुलिस रिपोर्ट में भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल किसी दूसरी जगह स्थानांतरित करने का सुझाव दिया गया। यदि सेरी मंच पर ही आयोजन किया जाता है तो कार्यक्रम की समयावधि सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक, यानी केवल दो घंटे निर्धारित की गई है। भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए अधिकतम 3500 व्यक्तियों की सीमा तय की गई है और आयोजन को निर्धारित क्षेत्र तक ही सीमित रखना होगा। उधर, आयोजकों में राजा सिंह मल्होत्रा, धर्मेद्र राणा, कर्तव्य, दीप कुमार, मोनिका ठाकुर व अन्य ने कहा कि प्रशासन की तरफ से शर्तें कड़ी हैं। कम समय में इन सब का पालन करना मुश्किल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।