{"_id":"69a17c8260e0ac3e6a0f53c8","slug":"video-protest-against-smart-electricity-meters-in-larhana-outsourced-companies-may-lose-their-jobs-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: लरहाणा में स्मार्ट बिजली मीटर का विरोध, आउटसोर्स कंपनियों की छिन सकती नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: लरहाणा में स्मार्ट बिजली मीटर का विरोध, आउटसोर्स कंपनियों की छिन सकती नौकरी
केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित बिजली संशोधन विधयेक 2025 के विरोध में गांव लरहाणा में बैठक आयोजित की। बैठक में स्मार्ट बिजली मीटर का विरोध कर नारेबाजी की। बैठक में लरहाणा, रौहीं, धिरवीं, जख्योल के ग्रामीणों ने भाग लिया। बिजली बोर्ड पेंशनर फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह खरवाड़ा ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से प्रस्तावित बिजली संशोधन विधेयक 2025 केवल मात्र बिजली वितरण क्षेत्र के निजीकरण को बढ़ावा देने व अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुंचाने के मकसद से लाया जा रहा है। स्मार्ट मीटर को उपभोक्ताओं पर थोपना उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन है। उनके हितों पर कुठाराघात है। स्मार्ट मीटर से हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी छिन सकती है। निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रहे इलेक्ट्रॉनिक व ट्राई-वेक्टर मीटरों को कबाड़ में फेंका जा रहा है। बिजली उपभोक्ताओं, कर्मचारियों, पेंशनरों व प्रदेश हित में बिजली बोर्ड लिमिटिड को प्रयोगशाला बनाना बंद किया जाए। वहीं अन्य वक्ताओं ने गांववासियों को संबोधित करते हुए स्मार्ट मीटर का विरोध किया। बिजली बोर्ड से उनके घरों में स्मार्ट मीटर न लगाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।