Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Wheelchair cricket tournament at Major Dhyanchand Stadium in Jhansi, teams from six states are participating
{"_id":"69a10ef769d5231bde0ede62","slug":"video-wheelchair-cricket-tournament-at-major-dhyanchand-stadium-in-jhansi-teams-from-six-states-are-participating-2026-02-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट, छह राज्य की टीम कर रही प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट, छह राज्य की टीम कर रही प्रतिभाग
झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 08:56 AM IST
Link Copied
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में छह राज्य की टीम ने व्हील चेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया। इसमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली की टीम विजेता रहीं। मैदान पर कुल चार मैच खेले गए। पहला मैच मध्य प्रदेश और हरियाणा के बीच खेला गया। मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी कर 10 ओवरों में 45 रन बनाए। जवाब में उतरी हरियाणा की टीम ने तीन विकेट के नुकसान पर 46 रन बनाकर सात विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच हरियाणा के खिलाड़ी वेदपाल रहे। दूसरा मैच उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच खेला गया। उत्तर प्रदेश की टीम ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। दिल्ली की टीम ने 10 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 62 रन बनाए। उत्तर प्रदेश की टीम ने छह ओवरों में नौ विकेट के नुकसान पर 63 रन बनाकर नौ विकेट से जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच शैलेश यादव रहे। तीसरा मुकाबला मध्य प्रदेश और दिल्ली के बीच खेला गया। इसमें दिल्ली की टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। आखिरी मैच उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच खेला गया। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने 26 रनों से जीत दर्ज की। सोमजीत सिंह ने 34 रनों की पारी खेली। मैच में मुख्य अतिथि प्रभारी क्रीड़ाधिकारी कृष्णपाल सिंह रहे। अनूप चौबे ने आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।