{"_id":"69a088940a6f2e891d0eb0fd","slug":"video-road-accident-in-kanpur-a-van-fell-into-an-open-drain-injuring-three-women-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर में सड़क हादसा, खुले नाले में गिरी वैन, तीन महिलाएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में सड़क हादसा, खुले नाले में गिरी वैन, तीन महिलाएं घायल
गंगागंज से पनकी धाम स्टेशन मोड़ पर शुक्रवार देर शाम सवारियों से भरी ईको वैन अनियंत्रित होकर खुले नाले में गिर गई। उसमें बैठी आठ सवारियों में से तीन महिलाएं जख्मी हो गईं। चीखपुकार मचने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने काफी जद्दोजहद कर उन्हें बाहर निकाला। 102 या 108 एंबुलेंस न मिलने पर घायलों को ई-रिक्शा से अस्पताल भेजा गया। बाद में पनकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देर रात हाइड्रा मंगाकर कार बाहर निकलवाई।
पनकी एफ ब्लॉक निवासी जान मोहम्मद ने बताया कि देर शाम सवारियों से भरी एक ईको वैन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खुले नाले में पलट गई। उसमें बैठी सवारियों की चीख पुकार सुनकर वे मौके पर पहुंचे। स्ट्रीट लाइटें न जलने की वजह से वहां अंधेरा था। लोगों ने मोबाइल की टार्च जलाकर देखा तो कार पलटी मिली। नाला करीब 10 फीट चौड़ा और 15 फीट गहरा है। लगभग आधी कार पानी के अंदर थी। उसमें बैठी महिलाएं, पुरुष चिल्ला रहे थे। कुछ लोग एक-दूसरे के हाथ पकड़कर नाले में उतरे। आठ पुरुषों और तीन महिलाओं को बाहर निकाला। महिलाओं को चोट लगी थी। घायलों को अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद चालक भाग गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।