{"_id":"69a03a92aa5417d8280c0a42","slug":"video-youths-from-punjab-and-bihar-arrested-on-charges-of-fraud-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक: डोमिनोज की फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी के आरोप में गिरफ्तार पंजाब व बिहार के युवक।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक: डोमिनोज की फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी के आरोप में गिरफ्तार पंजाब व बिहार के युवक।
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 05:50 PM IST
Link Copied
अमेरिकी फूड कंपनी डोमिनोज की फर्जी फ्रेंचाइजी का झांसा देकर साइबर ठग गिरोह ने छह माह में छह करोड़ रुपये ठग लिए। इसमें रोहतक के कारोबारी रमन गोयल से 8.40 लाख की ठगी की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया, इसमें एक पंजाब के लुधियाना व दो बिहार के काबू किए गए हैं। आरोपियों के कब्जे से 10 डेबिट कार्ड, 10 मोबाइल व 10 सिम बरामद हुए हैं। आरोपियों को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि विजय नगर निवासी रमन गोयल ने शिकायत दी कि वह गोहाना में डोमिनोज की फ्रेंचाइजी लेना चाहता था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। 13 नवंबर 2025 को कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह विजय व जुबिलेंट फुड वर्क लिमिटेड से बोल रहा है। डोमिनोज फ्रेंचाइजी के लिए पहले 265500 रुपये जमा कराने होंगे। सरकार से एनओसी के नाम पर 575000 रुपये जमा कराने होंगे। साथ ही साइट विजिट से पहले लाइसेंस के लिये 955000 रुपये जमा कराने होगे। रमन को शक होने पर रमन नोएडा मे स्थित जुबिलैंट फूड वर्क लिमिटेड के कार्यालय में जाकर कागजात दिखाए तो फर्जी मिले। इस तरह गिरोह ने उससे फ्रेंचाइजी के नाम पर 8,40,500 रुपये ठग लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को काबू किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।