{"_id":"699fddc52eaebac0cf0b6fb8","slug":"video-punjabi-awakening-march-begins-in-jalandhar-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जालंधर में ‘पंजाबी जागृति मार्च’ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में ‘पंजाबी जागृति मार्च’ शुरू हो गया है जिसे लेकर शहर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मार्च के दौरान पंजाबी भाषा, संस्कृति और पहचान को समर्पित कार्यक्रमों के साथ-साथ रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी होंगी। मार्च में शहर भर के स्कूली बच्चों ने भाग लिया है। मार्च खालसा स्कूल से शुरू होकर डॉक्टर अंबेडकर चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, श्री राम चौक और नामदेव चौक होते हुए देश भगत यादगार हॉल पहुंचेगी। यहां कार्यक्रम रखा गया है जिसमें
पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, विधायक और अन्य शख्सियतें शामिल होंगी।
आयोजन में प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनकीरत औलख, गुरलेज अख्तर और अली ब्रदर्स अपनी शानदार गायकी से लोगों का मनोरंजन करेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम पंजाबी सभ्याचार से जुड़ने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने का एक मजबूत प्रयास है। पंजाबी जागृति मंच के प्रतिनिधि दीपक बाली ने कहा कि यह मार्च केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाबी भाषा और अस्मिता की आवाज है। उन्होंने जालंधरवासियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।