{"_id":"699f4a2b3112a981940ab625","slug":"video-officials-should-provide-benefits-to-people-by-promoting-public-welfare-schemes-2026-02-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लोगों को लाभ दिलाएं अधिकारी, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लोगों को लाभ दिलाएं अधिकारी, VIDEO
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येन्द्र कुमार बारी (बीनू) ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर पहुंच कर अधिकरियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करें और उसका लाभ लोगों को दिलाएं।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य सत्येेंद्र कुमार बारी मंगलवार की दोपहर में जिला मुख्यालय पर पहुंचे। यहां समीक्षा बैठक के दौरान
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी और जिला दिव्यांगजन अधिकारी को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का बेहतर प्रचार-प्रसार करें। इसका उद्देश्य लोगों को इन योजनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें लाभान्वित करना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप सभी बच्चों को शिक्षा दिलाना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने पिछड़े वर्ग सहित सभी बच्चों को स्कूलों से जोड़ने और उनकी शिक्षा को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अभिभावकों को सरकारी स्कूलों की हाई-टेक व्यवस्था, स्मार्ट क्लास और अन्य सुविधाओं के बारे में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया, ताकि वे अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजें।
इसके बाद उन्होंने पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनी और समाधान किया। यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए सत्येन्द्र कुमार बारी ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था सुधरी है। वर्तमान में स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक हैं, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। बच्चों के लिए स्मार्ट क्लास, बेहतर साफ-सफाई, खेलकूद के मैदान, गुणवत्तापूर्ण दोपहर का भोजन और शुद्ध पेयजल जैसी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा संचालित अभ्युदय कोचिंग सेंटर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी लाभ मिल रहा है।उन्होंने आयोग आपके द्वारा अभियान का उल्लेख करते हुए बताया कि आयोग गांव-गांव जाकर लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर रहा है और विस्तृत जानकारी दे रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।