{"_id":"699ef8c8e665652af4002c6c","slug":"video-number-of-devotees-remained-low-on-the-second-day-of-the-badbhaag-singh-maidi-fair-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: बड़भाग सिंह मैड़ी मेले के दूसरे दिन कम रही श्रद्धालुओं की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: बड़भाग सिंह मैड़ी मेले के दूसरे दिन कम रही श्रद्धालुओं की संख्या
डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी मैड़ी होली मेले के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की संख्या में कुछ कमी देखी गई। जिसके चलते दोपहर के समय मेला क्षेत्र के बाजारों में रौनक कम रही। इसके बावजूद डेरा बाबा बड़भाग सिंह जी बेरी साहिब, गुरुद्वारा मंजी साहिब, कुज्जासर, चरणगंगा और मंदिर वीर नाहर सिंह में श्रद्धालुओं ने हाजिरी लगाई और अपनी मन्नतें मांगी। मेले में मनियारी, खिलौने, सजावटी सामान और प्रसाद की दुकानें सजी हुई हैं। विशेष रूप से पंजाब और जम्मू से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक है। हालांकि अभी धार्मिक स्थलों की सराय पूरी तरह नहीं भरी हैं। मेले के तीसरे दिन मौसम साफ होने की स्थिति में व्यापारियों को बेहतर कारोबार और भीड़ बढ़ने की उम्मीद है।
प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के लिए एसडीएम अंब पारस अग्रवाल ने बुधवार को मेला क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं पर विशेष नजर रखी। सुरक्षा की दृष्टि से मेला क्षेत्र में स्पेशल पुलिस कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बीएमओ अंब डॉ. राहुल कतना ने बताया कि विभाग की ओर से पटवार भवन, हैवी व्हीकल पार्किंग और चरणगंगा में मेडिकल पोस्ट बनाई गई हैं। इसके साथ ही आयुर्वेदिक विभाग की ओर से भी दो चिकित्सा केंद्र स्थापित किए गए हैं। आपात स्थिति के लिए एक मोबाइल टीम और दो एंबुलेंस भी तैनात की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक विभिन्न केंद्रों पर लगभग 333 मरीज पहुंचे हैं, जिनमें अधिकांश को बीपी, सांस, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी शिकायतें थीं। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कुल 16 डॉक्टरों और 54 कर्मचारियों की टीम मुस्तैद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।