{"_id":"699ea5d5152ffa656805f8e4","slug":"video-household-sewage-flowing-into-mandakini-a-major-problem-due-to-the-absence-of-a-stp-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"मंदाकिनी में बह रहा घरों का गंदा पानी, एसटीपी न होने से बड़ी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदाकिनी में बह रहा घरों का गंदा पानी, एसटीपी न होने से बड़ी समस्या
अगस्त्यमुनि में घरों का गंदा पानी नालियों के जरिए मंदाकिनी नदी को दूषित कर रहा है। नगर पंचायत अगस्त्यमुनि के वार्ड 5 और 6 के घरों से निकलने वाली नालियों का गंदा पानी, लोग एनएच के कलवट में डाल रहे हैं, जो बहकर सीधे पवित्र मंदाकिनी नदी को प्रदूषित कर रहा है। नतीजा आस्था और जीवनदायिनी मानी जाने वाली यह नदी अब प्रदूषण की मार झेल रही है।
स्थानीय लोगों में इसको लेकर गहरा आक्रोश है। व्यापार संघ अध्यक्ष त्रिभुवन नेगी ने नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी को पत्र प्रेषित कर इस समस्या के समाधान की मांग की है। उन्होंने कहा कि मंदाकिनी केवल जलधारा नहीं, बल्कि क्षेत्र की आस्था, आजीविका और पहचान का आधार है। ऐसे में इसमें गंदगी का प्रवाह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और चिंताजनक है। उन्होंने समय रहते ठोस कदम उठाने की बात कही है। वहीं स्थानीय नागरिक सुशील गोस्वामी ने नगर पंचायत को नालियों के पानी के लिए वैकल्पिक निकासी व्यवस्था, सीवरेज लाइन या मिनी ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की दिशा में तत्काल पहल करने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।