{"_id":"699deb62e28dd5d8770189f5","slug":"video-two-year-old-girl-was-stolen-from-central-station-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सेंट्रल स्टेशन से दो साल की बच्ची चुराई, जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने सवा तीन घंटे में खोज निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंट्रल स्टेशन से दो साल की बच्ची चुराई, जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने सवा तीन घंटे में खोज निकाला
सेंट्रल स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर सो रही महिला के पास लेटी उसकी दो साल की मासूम बेटी को सोमवार देर रात 50 वर्षीय व्यक्ति चादर में लपेटकर कर चुरा ले गया। महिला की नींद टूटी तो बच्ची गायब देख चीख पड़ी। जीआरपी और आरपीएफ की टीम सक्रिय हुई। करीब सवा तीन घंटे की मशक्कत के बाद शातिर को टूंडला रेलवे स्टेशन से होली स्पेशल ट्रेन के जनरल कोच से बच्ची सहित दबोच लिया गया। प्रारंभिक जांच में बच्ची को भिक्षावृत्ति के लिए दिल्ली में बेचने के लिए अगवा करने की बात सामने आई है।
कानपुर देहात, गजनेर निवासी चंदा पांडेय करीब 10 दिन पहले पति राजेश से झगड़ा कर अपने दो बच्चों पंकज (6) और सीता (2) को लेकर बिहार स्थित अपने मायके चली गई थी। मायके में मां और पिता ने पति से झगड़ा कर आने की बात कहकर ताना मारा तो वह सोमवार को ट्रेन से रात सात बजे कानपुर सेंट्रल आ गई। रात होने पर दोनों बच्चों के साथ कानपुर सेंट्रल स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर सो गई। रात करीब सवा आठ बजे जालौन निवासी राजू धीमर बच्ची को उठा ले गया था। जानकारी पर जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह और आरपीएफ पोस्ट प्रभारी एसएन पाटीदार ने चार टीमें बनाकर बच्ची की खोजबीन शुरू की। 100 सीसी कैमरों के फुटेज खंगालने पर बच्ची को चादर से ढक कर आरोपी दिल्ली जा रही होली स्पेशल ट्रेन में सवार होता नजर आया।
इस पर इटावा से अलीगढ़ तक सूचना प्रसारित कर दी गई। इटावा से ट्रेन रात 10 बजे निकल चुकी थी। शिकोहाबाद में ट्रेन रुकवा कर चेकिंग कराई गई तो बच्ची नहीं मिली आरोपी बच्ची को लेकर बार-बार कोच बदल रहा था। टूंडला में रात 11:32 बजे ट्रेन पहुंची तो सात टीमों ने सभी कोच की तलाशी ली। आरोपी राजू जनरल कोच में बच्ची समेत मिल गया। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त विवेक वर्मा और जीआरपी के डिप्टी एसपी ने बताया कि बच्ची को टुंडला में सकुशल अपहर्ता के साथ खोज लिया गया। राजू धीमर के खिलाफ अभिभावक की अनुमति बिना बच्ची को उठा ले जाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।