{"_id":"699d9d87ebcffea3d80cc890","slug":"video-land-dispute-in-bhadohi-led-to-a-fight-14-days-ago-and-the-young-man-has-now-died-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"भदोही में जमीन विवाद को लेकर 14 दिन पहले हुई थी मारपीट, अब युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में जमीन विवाद को लेकर 14 दिन पहले हुई थी मारपीट, अब युवक की मौत
भदोही जिले की कोतवाली के चुड़िहारी मोहाल में 14 दिनों पूर्व हुए जमीनी विवाद के मारपीट में घायल की मंगलवार को मौत हो गई। परिजनों के अनुसार उसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि मारपीट के बाद वह घर आ गया था। पीएम रिपोर्ट के बाद उसके मौत के कारण की पुष्टि हो सकेगी। मामले को लेकर महिलाओं ने गोपीगंज सीएचसी में शव रखकर थोड़ी देर के लिए विरोध भी जताया। पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत किया।
गोपीगंज नगर के वार्ड 17 चुड़िहारी मोहाल निवासी मो. नसीम (39) पुत्र मो. सलीम बीते 10 फरवरी को अपने मकान में गली की तरफ दरवाजा लगा रहे थे। आरोप है कि पड़ोसी ने इसका विरोध किया। जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें जमकर मारपीट हुई। यह भी आरोप लगाया गया कि छत के ऊपर से ईंट पत्थर भी चलाए गए थे। जिसमें एक पक्ष से पांच लोग घायल हो गए थे। जिनका सीएचसी में उपचार हुआ था। परिजनों के अनुसार मारपीट में गंभीर घायल नसीम को जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उपचार के बाद उसका निजी अस्पताल में उपचार करा रहे थे। मंगलवार को हालत बिगड़ी तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सक मृत घोषित कर दिया। मौत होने की सूचना पर पहुंची पुलिस शव ने को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सीएचसी में शव रखकर थोड़ी देर हंगामा भी किया। हालांकि बाद में पुलिस के समझाने के बाद वे मान गए। प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि मारपीट के मामले में पहले ही प्राथमिकी दर्ज किया गया था। मौत की सूचना के बाद शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मौत मारपीट से शुरू हुई या फिर हार्टअटैक से पीएम के बाद स्पष्ट हो सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।