{"_id":"6a77871c642a3552320c3ade","slug":"city-drains-ineffective-roads-waterlogged-claims-by-those-responsible-fall-flat-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-146983-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: नगर की नालियां बेअसर, सड़कें जलमग्न, जिम्मेदारों के दावे सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: नगर की नालियां बेअसर, सड़कें जलमग्न, जिम्मेदारों के दावे सूखे
विज्ञापन
हिम्मतपुर बकुचियां मार्ग पर जलभराव से सड़क पर लगा पानी। स्रोत- संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। बारिश थमने के बाद भी नगर के कई मोहल्लों में सड़कों पर जलभराव और कीचड़ की समस्या बनी है। छेड़ीबीर, हिम्मतपुर जाने वाले मार्ग सहित बंधवा और जलालपुर वार्डों में कई मार्ग अब भी चलने लायक नहीं हैं। इसको लेकर लोगों में रोष है। नागरिकों का कहना है कि अति पिछड़े मोहल्लों की दशा दयनीय है, जिसकी ओर जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। भदोही नगर में कई वार्ड ऐसे हैं, जो दशकों से अति पिछड़े हैं। इनमें छेड़ीबीर, घमहापुर, हिम्मतपुर, बंधवा, आलमपुर नईबस्ती, जलालपुर, पकरी आदि ऐसे वार्ड हैं, जहां जलनिकासी व्यवस्था ठीक नहीं होने के साथ सड़कों पर भी काफी काम कराना है।
भदोही सिविल लाइन रोड से हिम्मतपुर-बकुचियां रोड पर बारिश थमने के बाद से आज भी पानी लगा हुआ है। बकुचियां के लोगों ने बताया कि जब से लोक निर्माण विभाग ने सिविल लाइन मार्ग को एक फुट ऊंचा किया है, तब से पानी निकलने का रास्ता ही अवरुद्ध हो गया। इससे अब हिम्मतपुर जाने वाले मार्ग पर हमेशा पानी लगा रहता है।
इसी प्रकार छेड़ीबीर वार्ड में विकास की गति थम गई है। लोगों ने बताया कि पिछले दो दशक से मोहल्ले में विकास की गति जोर नहीं पकड़ सकी है। कहा कि एक सड़क की समस्या नहीं है। कई सड़कों पर मौजूदा समय में पानी लगा हुआ है। सड़कों पर जलभराव से तालाब सरीखे हालात हो गए हैं। जबकि अब बारिश थम जाने के बाद भी पानी और कीचड़ से छुटकारा नहीं मिल सका है। ऐसी दशा घमहापुर, जलालपुर समेत उन मोहल्लों की भी है, जो तीन वर्ष पूर्व भदोही नगर पालिका सीमा में शामिल किए गए हैं। लोगों ने कहा कि वार्डों का विकास उनकी माली हालत और समस्याओं को देखकर किया जाना चाहिए। ऐसा होगा तभी अति पिछड़े मोहल्लों की दशा में सुधार होगा।
विज्ञापन
हमारे वार्ड का जिम्मेदार लोग दौरा करेंगे, तब हमारी व्यथा लोग जान सकेंगे। एक नहीं, कई मार्गों पर आज भी पानी लगा है। नगर पालिका को इस पर तत्काल संज्ञान लेना चाहिए। - सरफुद्दीन अंसारी
सिविल लाइन रोड को एक फुट तक ऊंचा कर दिया गया है। इससे हिम्मतपुर मार्ग की जलनिकासी अवरुद्ध हो गई है। बिना बारिश के पानी लगा रहता है, जिसमें आना-जाना पड़ता है। - शादाब अहमद
कई वार्डों में सड़कों की मरम्मत और नवनिर्माण होना है। प्रस्ताव भी बनाया गया है। बारिश के बाद निर्माण कार्य होगा। तब तक लोगों को इंतजार करना होगा। - दयाशंकर वर्मा, ईओ, नगर पालिका भदोही