फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Provide better education to children under the New Education Policy

Bhadohi News: नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों को दें बेहतर शिक्षा

Sun, 09 Aug 2026 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Provide better education to children under the New Education Policy
भदोही। नगर संसाधन केंद्र स्टेशन रोड भदोही में शनिवार को शिक्षक-शिक्षामित्र पांच दिवसीय फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी (एफएलएन) प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। प्रशिक्षण का उद्देश्य एनसीईआरटी आधारित नवीन हिंदी, गणित एवं अंग्रेजी पाठ्यपुस्तकों, शिक्षक संदर्शिकाओं तथा एफएलएन के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण में भाषा एवं गणित शिक्षण की नवीन रणनीतियों, गतिविधि आधारित शिक्षण, खुले छोर वाले प्रश्नों, कैच-अप शिक्षण, सतत एवं समग्र मूल्यांकन, स्थानीय मान, जोड़-घटाव तथा अंग्रेजी शिक्षण की प्रभावी तकनीकों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का संचालन पूर्व एआरपी विनोद सिंह, एआरपी सुरेश कुमार मौर्य एवं अपूर्व कुमार ने किया।
विज्ञापन

समापन के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को शिक्षक और शिक्षामित्र कक्षा-कक्ष में प्रभावी ढंग से लागू करें। प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों में प्रमुख रूप से शशि यादव, किरन बानो, शमा नाज, सरिता देवी, सरिता सरोज, रुखसाना बेगम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed