फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Fed up with family strife, a young man climbed a water tank

Bhadohi News: कलह से तंग युवक टंकी पर चढ़ा

Sun, 09 Aug 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Fed up with family strife, a young man climbed a water tank
कसीदहां गांव में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक। स्रोत जागरूक पाठक
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के कसिदहां गांव में शनिवार को पारिवारिक विवाद और मारपीट से परेशान युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। सुबह 10:30 बजे टंकी पर चढ़ा युवक देर शाम तक नहीं उतरा। थाने की पुलिस ने समझाया, लेकिन वह डीएम और एसपी के बुलाने पर अड़ा रहा। बाद में ज्ञानपुर के तहसीलदार अजय कुमार सिंह ने पहुंचकर उसे समझाया फिर आठ घंटे बाद युवक टावर से उतरा। कसिदहां गांव निवासी कलेंदर गौतम का आरोप है कि उसके भाई और कुछ अन्य लोग उसके साथ मारपीट करते हैं। उसे घर में रहने नहीं दिया जा रहा है। युवक ने कुछ लोगों पर मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि मामले में शिकायत के बावजूद पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही थी।
विज्ञापन

इसी से आहत होकर उसने पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसके घर में जमीन बंटवारे की बात चल रही है। ग्रामीणों के मुताबिक कलेंदर की शादी 2025 में हुई थी, लेकिन शादी के कुछ दिन बाद ही पत्नी छोड़कर चली गई। बताया जा रहा कि टावर पर चढा युवक प्रधान कोमल राम का छोटा है।प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि पुलिस टीम युवक को उतारने का प्रयास कर रही है, लेकिन वह नहीं मान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed